मरीजों में गले के दर्द और निगलने में कठिनाई

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

दोस्तों, क्या आपके पास ऐसा कोई मरीज आया है जिसको गले में दर्द है? वह कुछ खाना या पीना निगल नहीं पा रहा हो और आप यह तय नहीं कर पा रहे हैं कि उसे कौन सी प्रकार की बीमारी हुई है? क्या उसे टॉन्सिलाइटिस हुआ है, फेरंजाइटिस हुआ है, या उसकी सोफे गले में कोई ब्लॉकेज आ गया है? किस कारण से उसे यह समस्या हो रही है? और आप यह सोच में पड़ गए हैं कि उसे क्या ट्रीटमेंट दें जिससे कि उसकी समस्या ठीक हो जाए? तो आप बिल्कुल ही सही जगह पर आए हैं।

Throat pain in patients and difficulty swallowing

आज के इस जानकारी में हम इसी समस्या को ठीक करने के लिए ईएनटी डॉक्टर द्वारा दिए जाने वाले एक सामान्य ट्रीटमेंट के बारे में जानेंगे जो लगभग सभी प्रकार के गले के इंफेक्शन में दिया ही जाता है। वह कौन सा ट्रीटमेंट है, उसमें कौन-कौन सी दवाइयां दी जाती हैं, किस तरह से दी जाती हैं, सभी को हम इस जानकारी में विस्तार से जानेंगे।

गले में दर्द होने के कारण

हैलो फ्रेंड्स, नमस्ते दोस्तों। सबसे पहले जान लेते हैं कि गले में दर्द होना तथा निगलने में कठिनाई होने का मुख्य कारण क्या है। उसके बाद हम ट्रीटमेंट के बारे में जानेंगे जो डॉक्टर द्वारा दिया जाता है। कुछ कारण हैं: गले के अंदर की तरफ सूजन आ जाना, भोजन नली का संकरा हो जाना, भोजन नली में कुछ रुकावट आ जाना, भोजन नली में एंटन स्पास्मो, ज्यादा मात्रा में गैस बन जाना जिसका असर गले तक आ जाता है, और कुछ बीमारियां जैसे कि फेरंजाइटिस, टॉन्सिलाइटिस, पोरोसाइटिस, लरिंगाइटिस, ट्रेकिया, ब्रोंकाइटिस आदि। इन सभी कारणों की वजह से मरीज को निगलने में कठिनाई होने लग जाती है।

लक्षण

निगलने में समस्या होने के अलावा भी क्या-क्या लक्षण दिखाई देते हैं, वह भी हम यहां पर जान लेते हैं। इस समय मरीज को मुंह में बहुत ही ज्यादा मात्रा में लार बनेगी। मरीज को चबाने में समस्या होगी, कठिनाई होगी, खाना खाने के साथ या बाद में खांसी या उल्टी हो सकती है, और गले में तेज दर्द होने के कारण खाना तथा लिक्विड निगलने में बहुत ही ज्यादा समस्या होती है जो बहुत आम लक्षण है।

डॉक्टर द्वारा दिए जाने वाले इलाज

अब जब यह समस्या मरीज में होती है, तो डॉक्टर द्वारा कौन सा इलाज दिया जाता है जो गले के किसी भी प्रकार के ट्रीटमेंट में फायदेमंद होता है? हालांकि गले की इंफेक्शन को या बीमारी को सही तरीके से पहचान कर उसमें दवा देना बेहतरीन रिजल्ट देता है, लेकिन शुरुआत में जो इलाज दिया जाता है, उसे हम यहां पर जान लेते हैं।

इस समय कुल्ला या गरारे करने के लिए पोवीडोन आयोडीन गरल, जिसे आप बीटाडीन गरल के नाम से जानते हैं, दिया जाता है। इसे पानी में 5 एमएल मिलाकर सुबह तथा शाम गरारे या कुल्ला करने की सलाह दी जाती है। इसके साथ में गले के दर्द को कम करने के लिए एक दर्द निवारक टैबलेट जिसमें एसिक्लोफिनेक, पैरासिटामोल, डाइक्लोफिनेक, पैरासिटामोल, या आइबuprofen, पैरासिटामोल इनमें से कोई भी एक कॉमिनेशन की दवा हो सकती है जो डॉक्टर के चॉइस के अनुसार अलग-अलग होती है। इसे दिन में दो बार या ज्यादा आवश्यकता हो तो दिन में तीन बार दिया जाता है।

गले में सूजन को तथा रेडनेस को कम करने के लिए विटामिन सी की टैबलेट देते हैं, जिसे आप लिम्सी टैबलेट के नाम से जानते हैं। इसे रोजाना एक खाने के बाद में लेने की सलाह दी जाती है।

बैक्टीरियल इंफेक्शन का इलाज

गले में अगर बैक्टीरियल इंफेक्शन हुआ है, तो उसे ठीक करने के लिए कुछ एंटीबायोटिक दवाइयां दी जाती हैं, जिसमें चॉइस ऑफ ड्रग्स में एजोमाइसिन तथा एमोक्सीसाइक्लिन हैं। इनमें से कोई भी एक टैबलेट दी जाएगी। जब एजोमाइसिन 500 मिलीग्राम की टैबलेट दी जाएगी, तो इसे दिन में एक बार लगातार तीन दिनों तक दिया जाएगा। और अगर किसी को एमोक्सीसाइक्लिन 500 मिलीग्राम की टैबलेट दी जाएगी, तो इसे दिन में दो बार या ज्यादा आवश्यकता हो तो दिन में तीन बार भी दिया जाता है। इसे तीन दिन से लेकर पांच दिनों तक और कभी-कभी सात दिन के लिए भी दिया जाता है।

लक्षण के अनुसार ट्रीटमेंट

कुछ ट्रीटमेंट मरीज के लक्षण के आधार पर अलग-अलग हो सकता है। जिसमें अगर मरीज को खांसी आ रही है, तो खांसी को ठीक करने के लिए गले में इरिटेशन को ठीक करने के लिए एक खांसी की दवा दी जाती है, जिसमें डेक्स्ट्रोमेथोर्फन, क्लोरफिंडाइन, मेलिट कॉमिनेशन की सिरप हो सकती है। यह एलेक्स सिरप के नाम से आपको मेडिकल स्टोर पर मिल जाती है।

किसी मरीज को अगर पेट में बहुत ही ज्यादा गैस बनी हुई है, उस कारण से यह समस्या हो रही है, तो उस समय एंटासिड सिरप, जिसे आप डाइजन के नाम से जानते हैं, 10-10 एमएल दिन में तीन बार दी जाती है। तथा रेनिटिडिन टैबलेट या पेंटोप्राजोल टैबलेट हमेशा खाने के आधे घंटे पहले एक लेने की सलाह दी जाती है।

फंगल इंफेक्शन का इलाज

अगर गले में फिजिकल एग्जामिन करते समय कुछ सफेद परत जमी हुई दिखाई देती है और डॉक्टर को लगता है कि मरीज के गले में फंगल इंफेक्शन हुआ है, तो उस समय आवश्यकता होने पर फ्लूकोनाजोल टैबलेट भी डॉक्टर द्वारा दिया जाता है। ध्यान रहे, सामान्य मरीज में फ्लूकोनाजोल टैबलेट नहीं दी जाती, यह सिर्फ उनमें दी जाती है जिनको फंगल इंफेक्शन हुआ है।

नतीजा

और इस पूरी ट्रीटमेंट के साथ में मरीज को गुनगुना पानी पीने की सलाह दी जाती है जिससे कि जल्दी ही मरीज में लक्षण कम हो सकें और मरीज को राहत मिल सके। यह वह ट्रीटमेंट है जो ईएनटी के डॉक्टर द्वारा दिया जाता है। इसका मतलब यह नहीं कि आप ऐसा ही पूरा ट्रीटमेंट किसी भी मरीज को दे दें। सभी मरीज में ट्रीटमेंट उनकी आवश्यकता के अनुसार अलग-अलग दिया जाता है। जिन्हें उनकी बीमारी तथा लक्षणों को पहचान कर देना होता है।

निष्कर्ष

इसलिए किसी भी प्रकार का ट्रीटमेंट करने से पहले एक बार डॉक्टर की सलाह अवश्य रूप से ले लें। तो इस तरह से आज के इस वीडियो में हमने निगलने में कठिनाई होना और गले में दर्द होना, इन दो समस्याओं को ठीक करने के लिए डॉक्टर द्वारा क्या ट्रीटमेंट दिया जाता है, उसके बारे में जाना है। यह वीडियो आपको कैसा लगा, मुझे कमेंट बॉक्स में बताएं।


Post a Comment

Previous Post Next Post